कैंट मे कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रध्वज के सम्मान की ली शपथ – News Debate

कैंट मे कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रध्वज के सम्मान की ली शपथ

देहरादून । कांग्रेस द्वारा द्वारा देश भर में आयोजित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत आज कैंट विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश तिरंगा यात्रा निकाली।
प्रातः साढे 10 बजे चकराता रोड बिन्दाल पुल पर हज़ारों  कार्यकर्ताओं ने पहले भारत के संविधान के नाम पर जीवन पर्यंत तिरंगे का सम्मान करने की शपथ ली व तत्पश्चात राष्ट्रगान का कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में हाथों में तिरंगा ले कर  प्रीतम सिंह व धस्माना के नेतृत्व में कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति के गीतों व वन्दे मातरम, भारत माता की जय, महात्मा गांधी , पंडित नेहरू, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, अशफाकुल्ला, व देश के शहीद अमर रहे के नारे लगाते हुए आगे बढे व चकराता रोड-यमुना कालौनी-गोविंदगढ़-कांवली रोड-गांधीग्राम-संगम विहार-द्रोण पुरी-कमला पैलेस होते हुए जीएमएस रोड स्थित चांद वालिया गार्डन पहुंचे जहां देर तक देश भक्ति के गीतों पर कार्यकर्ता झूम उठे।
मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने कहा कि तिरंगा हर भारतवासी का है और ये स्वेच्छा से लगाया व लहराया जाता है ना कि डरा कर।  तिरंगा यात्रा के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि तिरंगा देश की शान ही व तिरंगा हर कांग्रेसी की रगों में व हृदय में छपा है क्योंकि तिरंगा हमको हमारे पुरखों गांधी नेहरू सरदार पटेल से विरासत में मिला है । उन्होंने कहा कि कांग्रेसी तो हमेशा तिरंगे का सम्मान करता है लेकिन आज सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि जिन्होंने कभी तिरंगे को न तो मान्यता दी ना तिरंगे को अपने वैचारिक मुख्यालय पर लहराया आज वे भी तिरंगे को सम्मान दे रहे हैं चाहे अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए ही सही किंतु तिरंगे को सम्मान सभी दें यह गौरव की बात है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र शाह, जगदीश धीमान, गरिमा दसौनी, निगम पार्षद सुमित्रा ध्यानी,पर्षद कोमल वोहरा ,पार्षद संगीता गुप्ता, प्रदेश महिला महासचिव पिया थापा, ब्लॉक कांग्रेस के तीनों अध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, दीवान बिष्ट व अल्ताफ हुसैन, डॉक्टर जसविंदर,अनीता दास, सिंह, सुमित खन्ना , रवीश जमाल , बुद्धिबल्लभ डबराल, अनिल डोबरियाल, मीनाक्षी बिष्ट, शुभम सैनी, अवधेश, संजय भारती, दिनेश कुशल, राजेन्द्र धवन,राजीव थापा, विजय शाही,मीणा रावत,मेहमूदन, सलीम अंसारी, मंजुला तोमर, इज़हार, प्रवीण कश्यप,लक्की राणा, राम कुमार थपलियाल,अनुज दत्त शर्मा, एस पी बहुगुणा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *