दिल्ली मे केन्द्रीय नेताओ से मिले धामी, लिया मार्गदर्शन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओ से भेंट कर राज्य मे चल रही योजनाओं के प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री  मुरली मनोहर जोशी जी से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने जोशी से राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर मार्गदर्शन लिया।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी भेंट कर राज्य मे चल रही योजनाओ के बारे मे अवगत कराया।

इसके अलावा उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक से भी शिष्टाचार भेंट की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *