
देहरादून। भाजपा ने जगदीप धनकड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। धनकड़ उप राष्ट्रपति के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे। धनकड़ 3 दशक से भाजपा से जुड़े है। वर्तमान मे वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल है। राष्ट्रपति के लिए द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के बाद उप राष्ट्रपति पद पर धनकड़ की घोषणा चौकाने वाली मानी जा रही है।