देहरादून। धामी कैबिनेट ने राज्य मे लम्बे समय से उठ रही बहुप्रतीक्षित भू कानून की मांग पर आखिरकार मुहर लगा दी। सत्र के दौरान हुई कैबिनेट की बैठक मे इस पर निर्णय लिया गया। सरकार भू कानून पर संशोधन के लिए मसौदे को पटल पर ला सकती है।
सीएम धामी ने भू कानून को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने कहा कि यह कानून राज्य के संसाधनों सांस्कृतिक धरोहर और नागरिक अधिकारों की रक्षा करेगा।
