10 हजार की रिश्वत लेते सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार – News Debate

10 हजार की रिश्वत लेते सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

उत्तरकाशी। अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 हजार की रिश्वत लेते उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पीड़ित ने सतर्कता को रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस से की थी। सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी, उत्तरकाशी को प्रेषित करने के एवज में दस हजार रुपये लेकर पुरोला से सोनाली गांव के पास मोरी जाने वाले रास्ते पर बुलाया।

पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने जाल बिछाकर सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

टीम ने आरोपी अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर भी उसकी संपत्ति को लेकर पूछताछ की। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने गिरफ्तार करने वाली ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *