काजल जोशी भारद्वाज बनी मिसेज मुम्बई महाकौथिग – News Debate

काजल जोशी भारद्वाज बनी मिसेज मुम्बई महाकौथिग

मुंबई/देहरादून। मुंबई महाकौथिग मे काजल जोशी भारद्वाज इस वर्ष की मिसेज मुम्बई महाकौथिग चुनी गयी है। काजल ने कौथिग मे अयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जजों के तीन राउंड के बाद उनको विजेता घोषित किया गया।

लैंसडाउन के निकट घांगली मूल की है काजल

मुंबई मे पली बढ़ी काजल काजल मूल रूप से ग्राम घांगली, लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल से है। उनकी शिक्षा मुम्बई में ही हुई हैं वो BLs, LLB, LLM हैं और मुम्बई, गोवा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। उनके पिताजी मनोज भारद्वाज नेवी में आफिसर थे एवं वर्तमान में राफेल कम्पनी में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मां गृहणी हैं। बेहतर संस्कारों मे पली काजल आंचलिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों मे विशेष रुचि रखती रही है।

काजल के पिता मनोज भारद्वाज भी बेटी की इस उपलब्धि से अभिभूत हैं। उनका कहना है कि कौथिग देवभूमि मे हो या देश के किसी भी कोने मे, यह हमे अपनी जड़ों से जुड़े होने का अहसास कराता है। वह गर्मियों की छुट्टियों मे गाँव मे प्रवास और नाते रिश्तेदारों के यहाँ आयोजित हर आयोजन मे शिरकत करते हैं। देव भूमि उत्तराखंड से होना उनके लिए गर्व का विषय है।

9 फरवरी तक चलेगा मुंबई महाकौथिग

प्रवासियों मे मुंबई महाकौथिग खासा लोकप्रिय है। उत्तराखंड की माटी से जुड़े लाखों लोग इसमें शिरकत करते हैं। मुम्बई महाकौथिग का आयोजन के संयोजक श्री केशर सिंह बिष्ट जी हैं और यह आयोजन 31 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक चलेगा। मेले मे लगे स्टाल, पहाड़ी उत्पाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *