हल्द्वानी। कार्बेट के बिजरानी रेंज मे आज घात लगाए बाघ ने पार्क मे तैनात दैनिक कर्मी को मार डाला। माली का कार्य करने वाले 37 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र इंदर सिंह छुट्टी घर आया था और जंगल में पत्नी और बेटे के साथ लकड़ी लेने गया था। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रामनगर ढेला मार्ग पर शव रखकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि बाघ एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहा है और विभाग कार्यवाही कार्यवाही नही कर रहा है। बाद को पकड़कर गोली मारी जाय।
परिजनों के अनुसार गुरुवार को मौसम ठंडा होने की वजह से प्रेम सिंह अपनी पत्नी रूपा देवी, नौ साल के बेटे उदय व गांव के अन्य लोगों के साथ पास के कॉर्बेट के जंगल में जलाने के लिए लकड़ी लेने गए थे। कंपाउंट नंबर 10 में बाघ ने दैनिक कर्मी पर हमला कर दिया। बाघ कर्मी को जबड़ों में दबाकर घने जंगल में करीब 300 मीटर अंदर ले गया। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर बाघ, प्रेम सिंह को छोड़कर भाग गया। तब तक बाघ ने उनके शरीर का नीचे का हिस्सा खा लिया था। मृतक के दो बच्चे हैं।
बीते दिवस भी बाघ ने महिला को बनाया निवाला
इससे पहले बीते दिवस बाघ ने बेतालघाट और रामगनर ब्लॉक से लगे ओखलढूंगा क्षेत्र में मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला को बाघ ने मार डाला। महिला का शव घर से 100 मीटर दूर जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। ओखलढूंगा निवासी शांति देवी (48) पत्नी नवीन जोशी मंगलवार शाम करीब पांच बजे जंगल से चारा लेकर आ रही थीं। शांति अभी घर से थोड़ी ही दूर ही थीं कि पेड़ों की आड़ में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया और घसीटकर ले गया।