देहरादून। पुलिस ने लाल पुल सब्जी मंडी के पास से राह चलते व्यक्ति के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी नशे का है आदी है नशे की पूर्ति के लिए उसने घटना को अंजाम दिया था।
गौरतलब है कि 1 जनवरी को अमर सिह पुत्र सुरेन्द्र सिह निवासी ब्रहमपुरी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून ने दर्ज रिपोर्ट मे कहा कि दोपहर के समय विशाल मेगामार्ट से लालपुल की तरफ जाते समय एक व्यक्ति उनके हाथ से उनका मोबाइल फोन रियल मी कम्पनी रंग काला छीनकर भाग गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की तथा सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल में गये आरोपियों की वर्तमान स्थिति का पता किया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आज चौकिंग के दौरान विशाल मेगामार्ट के पीछे खाली ग्राउण्ड से एक आरोपी अश्वनी उर्फ चीलू पुत्र लालू प्रसाद निवासी चमनपुरी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र: 23 वर्ष को घटना में छीने गये मोबाइल फोन रियल मी कम्पनी रंग काला सहित गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी उक्त मोबाइल को किसी आने जाने वाले व्यक्ति को सस्ते दामों में बेचकर अपने नशे के लिये पैसों की व्यवस्था करने की फिराक में था, पर इससे पूर्व में ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।