गांजे के साथ पटेल नगर पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार – News Debate

गांजे के साथ पटेल नगर पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

देहरादून। थाना पटेल नगर पुलिस ने 03 किलो 464 ग्रा गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में सभी थाना क्षेत्रा में लगातार सघन चैकिंग तथा सत्यापन अभियान के तहत चैकिंग के दौरान ब्रहमपुरी खण्डहर के पास से एक महिला आरोपी कविता पत्नी अरुण साहनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 03 किलो 464 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। महिला के विरुद्व थाना पटेलनगर मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम
1- उ0नि0 श्री प्रमोद शाह चौकी प्रभारी बाजार
2- हेड कानि0 सुशील कुमार
3- कानि0 नितिन सैनी
4- म0कां0 गीता बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *