खाई मे गिरा ट्रक अलकनंदा मे समाया, ड्राइवर-क्लीनर लापता, रेस्क्यू को उतरे गोताखोर

पौड़ी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार देर रात को चमधार के पास एक ट्रक करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर लापता हैं और गोताखोरों की टीम ढूंढ खोज मे लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक श्रीनगर से डूंगरीपंथ जा रहा था, जो देर रात को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर खाई में नदी के अंदर पड़े ट्रक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया और ट्रक सवार लोगों के बारे में पता लगाया। पुलिस के अनुसार ट्रक में कुंदन सिंह और मनोज सवार थे। ट्रक पूरी तरह से अलकनंदा नदी में डूब चुका है. ट्रक नेशनल हाईवे पर लगे पैराफिट को तोड़ते हुए 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गया। घटना स्थल से दो लोगों के आधार कार्ड बरामद किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *