देहरादून। प्रदेश मे ग्राम पंचायतों के चुनाव टल गए हैं। निकाय के बाद अब पंचायती राज विभाग ने त्रिस्तरीय पंचायत को भी प्रशासकों के हवाले कर दिया है।
हरिद्वार जिले को छोड़ 12 जिलों में ग्राम पंचायतों का 27 नवंबर और क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है। ग्राम और क्षेत्र पंचायतों में चुनाव की स्थिति न बन पाने पर त्रिस्तरीय पंचायत भी प्रशासकों के हवाले रहेगी। वहीं नगर निकायों का कार्यकाल दिसंबर 2023 में समाप्त होने के बाद प्रशासकों के हवाले कर दिया गया था।
