कोटद्वार मे वृहद रोजगार मेला 4 दिसंबर को – News Debate

कोटद्वार मे वृहद रोजगार मेला 4 दिसंबर को

कोटद्वार। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडाउन एवं मॉडल करियर सेंटर जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार के तत्वाधान मे 04 दिसम्बर को कोटद्वार नगर क्षेत्र में प्रातः 10.00 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में सिडकुल हरिद्वार समेत 20 औद्योगिक इकाइयों के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि रिक्तियों की सम्भावित संख्या लगभग 700 है। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक, परास्नातक, डी फार्मा, बी फार्मा एवं बी टेक व अन्य योग्यता धारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

उन्होंने सभी इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी मेले में भाग लेने के लिए 30 नवम्बर, 2024 तक भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में पूर्व से पंजीकृत अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *