यातायात के नियमों का करेंगे पालन,पुलिस ने दिलाई वाहन चालकों को शपथ – News Debate

यातायात के नियमों का करेंगे पालन,पुलिस ने दिलाई वाहन चालकों को शपथ

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। थाना रिखणीखाल पुलिस ने स्थानीय वाहन चालकों के साथ गोष्ठी कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी।

शुक्रवार को थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल ने बस स्टैंड रिखणीखाल में मौजूद वाहन चालकों के साथ गोष्ठी कर उन्हें विस्तार से यातायात नियमों के संबंध में बताकर जागरूक किया गया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित वाहन चालकों को नशे व तेज गति में वाहन न चलाने, क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलायी।
थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण करने के बाद चालकों ने उन्हें यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का वचन दिया है।
इस अवसर पर चालक भुवनेश भट्ट, पूरण सिंह, ख्यात सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह, प्रभाकर, पंकज व अपर उप निरीक्षक संजय असवाल, मुख्य आरक्षी सुरजीत, आरक्षी भीष्म देव व हरेंद्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *