वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्रों ने दी मुखाग्नि – News Debate

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्रों ने दी मुखाग्नि

देहरादून। अमर उजाला व हिंदुस्तान समाचार पत्रों के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गयी। हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर उनके दोनों पुत्रों निशांत और भरत ने पिता को मुखाग्नि दी। रविवार को हरिद्वार में सैकड़ों लोगों ने अन्तिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनेश जुयाल के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार और संपादक रहे दिनेश जुयाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों सीएम ने दिवंगत दिनेश जुयाल के बड़े भाई ए पी जुयाल, धर्म पत्नी रजनी जुयाल,ज्येष्ठ पुत्र निशांत जुयाल,कनिष्ठ पुत्र भरत जुयाल से मुलाकात कर दुख प्रकट करते हुए उनको सांत्वना दी।सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी दिनेश जुयाल के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दिवंगत पत्रकार दिनेश जुयाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना,भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी वरिष्ठ पत्रकार निशीथ जोशी, नवीन थलेड़ी, हरीश जोशी, जितेंद्र अंथवाल, गिरधर शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, संयुक्त सचिव संजय टोलिया, अविकल थपलियाल,भूपत सिंह बिष्ट, मदन गौड़, संजीव कंडवाल, गुणानंद जखमोला, उमेश तिवारी,भास्कर, जगमोहन रौतेला, मालती हलधर , मनीष ओली, विनोद मुसान ,अर्जुन सिंह बिष्ट, गंगा उनियाल, जितेंद्र नेगी,रवि नेगी तथा आंदोलनकारी प्रमिला रावत, प्रदीप कुकरेती सहित कई लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *