आपरेशन स्माइल : पुलिस ने बिछड़े दो मासूमों को किया परिजनों के सुपर्द  – News Debate

आपरेशन स्माइल : पुलिस ने बिछड़े दो मासूमों को किया परिजनों के सुपर्द 

कोटद्वार(चंद्रपाल सिंह चन्द)। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने परिजनों से बिछड़े दो मासूमों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। परिजनों से बिछड़े यह दोनो बच्चे उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक सूचना के आधार पर एएचटीयू की ऑपरेशन स्माइल टीम ने कोटद्वार बस अड्डे से लावारिस हालत में घूम रहे दो बच्चों का रेस्क्यू किया। सीडब्ल्यूसी सदस्य की मौजूदगी में पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वह रायबरेली निवासी हैं।
ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा नजीबाबाद रेलवे पुलिस की मदद से उनके परिजनों की तलाश कर शनिवार को एएचटीयू कार्यालय में सकुशल दोनो बच्चों को उनकी माता व चाची के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सुमनलता, मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह, आरक्षी दिनेश सिंह, मुकेश डोबरियाल व सत्येंद्र लखेड़ा समेत महिला आरक्षी विद्या मेहता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *