रानीखेत से कौसानी जा रही कार खाई मे गिरी, महिला की मौत – News Debate

रानीखेत से कौसानी जा रही कार खाई मे गिरी, महिला की मौत

हल्द्वानी। दीपावली की रात अल्मोड़ जिले मे हादसा हो गया। देर शाम रानीखेत से कार संख्या यूके 07 डीएन 8781 कौसानी को जा रही थी और सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के अतर्गत सिलारी के पास प खाई मे जा गिरी। कार मे चालक सहित 5 लोग सवार थे।

घटनास्थल से घायलों ने खुद ही 112 में कॉल कर दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रानीखेत थाने, सोमेश्वर थाने व फायर स्टेशन रानीखेत की टीम मौके पर पहुंची। कार सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर दो पेड़ों के बीच में अटकी हुई थी. जिसमें सभी यात्री फंसे हुए थे। पुलिस व फायर टीम ने कार में फंसे सभी यात्रियों को कार से निकालकर रेस्क्यू कर रानीखेत के गोविन्द सिंह माहरा चिकित्सालय भेजा।

इस दौरान चिकित्सकों ने एक महिला क्रान्ति नेगी (36 वर्ष) पुत्री किशन सिंह नेगी, निवासी गण बालासौड रतनपुर, कोटद्वार, पौड़ी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतका का भाई अनिल सिंह नेगी (47) पुत्र किशन सिंह नेगी समेत नील निपुण रावत (14 वर्ष) पुत्र नीलम सिंह रावत, नीलम सिंह रावत (47 वर्ष) पुत्र फतेह सिंह रावत, नीतू रावत (43 वर्ष) पत्नी नीलम सिंह रावत, निवासी गण एम ब्लॉक दिव्य विहार डांडा धरमपुर, देहरादून घायल हो गए। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी लोग कार से कौसानी में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *