तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मे श्रेष्ठ प्रतिभागियों का सम्मान – News Debate

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मे श्रेष्ठ प्रतिभागियों का सम्मान

कोटद्वार (चंद्रपाल सिंह चन्द)। राजकीय पाॅलीटेक्निक पौड़ी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आज समापन हुआ। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी।

पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य अभिनव थपलियाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर समापन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।
शनिवार को समापन कार्यक्रम में समस्त खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र आर्यन रौथाण व छात्रा नीता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सोमनाथ टोडरिया, विजय कुमार, अमरीश सैनी, दिनेश बेलवाल व कुसुम, बेबी मेवाड़ सहित समस्त संस्थान के कार्मिक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *