आपरेशन स्माइल: नजीबाबाद से फरार युगल दुगड्डा में आया हाथ, परिजनों को सौंपा – News Debate

आपरेशन स्माइल: नजीबाबाद से फरार युगल दुगड्डा में आया हाथ, परिजनों को सौंपा

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व कोतवाली पुलिस की टीम ने थाना नजीबाबाद क्षेत्र से लापता युगल जोड़े को बरामद कर आवश्यक कार्यवाई के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया है।

बुधवार को जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद से स्थानीय कोतवाली पुलिस को एक युगल जोड़े के फरार होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर ऑपरेशन स्माइल व कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा नजीबाबाद से फरार युगल जोड़े को क्षेत्र में आसपास काफी तलाशा गया। दुगड्डा चौकी के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युगल जोड़े को पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। एएचटीयू टीम द्वारा युगल जोड़े के परिजनों से संपर्क कर उन्हें कोटद्वार बुलाया गया। जहां काउंसलिग के पश्चात युवक व युवती को सकुशल उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रद्युम्न सिंह नेगी, महिला उपनिरीक्षक सुमनलता, मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह, आरक्षी दिनेश सिंह, आरक्षी मुकेश डोबरियाल, आरक्षी सत्येंद्र लखेड़ा व महिला आरक्षी श्रीमती विद्या मेहता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *