कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। पुलिस ने घोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री का मालिक है।
पुलिस के मुताबिक स्थानीय किशनपुरी निवासी सीताराम शाह ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि जशोधरपुर स्थित हिमगिरी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मालिक शान मालिक द्वारा उनके मजदूरों का लगभग सात लाख पैंतीस हजार रुपये का वेतन न देकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है तथा मलिक द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले में संलिप्त शान मलिक को मेरठ से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि पर्याप्त सबूतों के आधार पर आरोपी शान मलिक को जांच में सहयोग करने हेतु बुलाया गया था। लेकिन वह जांच में सहयोग न कर अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस द्वारा शान मलिक का न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त शान मलिक उर्फ शान ए आजम पुत्र बूंदु मलिक निवासी 1085 केला भट्टा नियर देवी मंदिर थाना बजरिया गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक सिंह पंवार, मुख्य आरक्षी राकेश चौहान व आरक्षी हाकम तोमर शामिल रहे।