आरोपी ने बाबा अमरीक व अपने अन्य साथियों के साथ कई राज्यों में की थी अरबों की धोखाधडी
आरोपियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब में भूमि धोखाधडी व अन्य अपराधों के डेढ दर्जन से अधिक अभियोग हैं पजीकृत
देहरादून। राजपुर पुलिस ने विभिन्न राज्यों मे लैंड फ्राड के मामले मे संलिप्त अमरीक गैंग के प्रमुख सदस्य और बाबा अमरीक के दाहिने हाथ संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार निवासी कोरिया गली जगाधरी हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार किया है। थाना राजपुर में पंजीकृत वाद मे आरोपियों द्वारा वादी गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा थे। अभियोग में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में 5 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। पुलिस द्वारा गिरोह का सरगना बाबा अमरीक को 20 सितंबर को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।
अभियोग में वांछित 02 अन्य आरोपियों संजीव कुमार तथा संजय गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए, किंतु आरोपियों के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ 28/07/24 को उनके यमुनानगर हरियाणा स्थित घर पर नोटिस तामीली की कार्रवाई की गई, किंतु उपरोक्त दोनों अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। जिन पर एसएसपी देहरादून द्वारा 10 हज़ार का ईनाम घोषित किया गया था।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को जमीन दिलाने के एवज में उनके साथ धोखाधडी की जाती है। आरोपियों द्वारा लोगों को सस्ते दामों में जमीन बेचने का लालच देकर अपने पास बुलाया जाता है तथा लोगों का विश्वास जीतने के लिये बाबा अमरीक की मदद से जमीन की मिट्टी को उठाकर उसे सूंघते हुए लोगों को उक्त जमीन उनके लिये उपयुक्त होने का विश्वास दिलाया जाता है तथा उनसे उक्त जमीन के एवज में मोटी धनराशि लेने के बाद तरह-तरह के बहाने बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करने के लिये बार-बार समय लिया जाता है तथा मौका देखकर सभी अभियुक्त वहां से फरार हो जाते हैं और नये ग्राहक की तलाश करने लगते हैं। आरोपियों द्वारा अब तक विभिन्न राज्यों में कई लोगों से अरबो की धोखाधडी की गई है, जिसके सम्बन्ध में उनके विरूद्ध अलग-अलग राज्यों में धोखाधडी के डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
आपराधिक इतिहास
संजय गुप्ता
1- मु0अ0सं0 76/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भा०द०वि०, थाना राजपुर, देहरादून
2- मु0अ0स0 35/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0, थाना बसंत विहार, देहरादून
3- मु0अ0सं0 416/2023 धारा 379/420 भादवी, थाना जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा
4- मु0अ0सं0 159/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/406/504/506 भादवि0, थाना नागल, सहारनपुर, उ0प्र0
5- मु0अ0सं0 453/2022 धारा 420/467/468/471/120बी/507 भादवि0, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर, उ0प्र0
6- मु0अ0सं0 396/2022 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0, कोतवाली देहात, सहारनपुर, उ0प्र0
7- मु0अ0सं0 491/2022 धारा 420/406 भादवि0, थाना देवबन्द, सहारनपुर, उ0प्र0
8- मु0अ0सं0 480/2023 धारा 420/406/342/506 भादवि0 थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, उ0प्र0
9- मु0अ0सं0 226/2023 धारा 420/406/504/506/120बी भादवि0 थाना सरदना, मेरठ, उ0प्र0
10- मु0अ0सं0 592/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा
11- मु0अ0सं0 599/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा
12- मु0अ0सं0 165/2023 धारा 420/467/468 भादवि0 थाना गंगौह, सहारनपुर, उ0प्र0
13- मु0अ0सं0 189/2023 धारा 452/506 भादवि0 थाना यमुनानगर सिटी, हरियाणा
14- मु0अ0सं0 673/2022 धारा 420/120बी/406 भादवि0 थाना भगवानपुर, हरिद्वार
15- मु0अ0स0 355/2022 धारा 420/120बी भादवि0 थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, उ0प्र0
16- मु0अ0सं0 176/2022 धारा 120बी/406/420 भादवि0 थाना पंजोखरा, अम्बाला
17- मु0अ0सं0 407/2023 धारा 148/149/285/323/336/506 भादवि0 व 25 आर्म्स एक्ट थाना छप्पर, यमुनानगर, हरियाणा
18- मु0अ0सं0 160/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/504/506/406 भादवि0 थाना नागल, सहारनपुर, उ0प्र0
पुलिस टीम
1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 प्रवेश रावत
3- का0 अमित भट्ट