देहरादून। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे चल रहे इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि गत फरवरी 2023 में थाना बडकोट मे नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी शिवम उर्फ शुभम पुत्र राजेश ग्राम कृष्णा थाना बड़कोट उम्र 24 फरार हो गया था। जिसके बाद वह गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपर्हता की बरामदगी हेतु आरोपी के घर की कुर्की की गयी फिर भी आरोपी का कुछ पता नही चल पाया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उसे ईनामी अपराधी घोषित कर उसके ऊपर 2500 रु. का ईनाम रखा गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बडकोट के नेतृत्व में पुनः पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गयी। टीम ने सटीक जानकारी जुटाते हुए आरोपी को गोविन्द विहार, शान्तिगढ देहरादून से गिरफ्तार कर अपहर्ता को भी बरामद किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे एसओ दीपक सिहं कठैत,उनि मेघा आलकोटी,अपर उनि अनिल बिष्ट,हेका मोहन ठाकुर,कानि0 संजय असवाल,गौरव रावत,पूनम लेखवार व एसओजी से हे का बबलू खान, ओसाब खान शामिल रहे।