हल्द्वानी(अंकुर सक्सेना) हल्द्वानी के कुल्यालपुरा क्षेत्र मे कलयुगी भतीजे ने जमीनी विवाद के चलते चाची को चाकू मार दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा सिटी सेंटर के पास कुल्यालपुरा क्षेत्र में कलयुगी भतीजे ने अपनी चाची के जमीनी विवाद को लेकर चाकू मार दिया। आसपास के लोग आनन-फानन में महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। जिसके चलते आरोपी ने अपनी चाची को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि कुलियालपुर मे गुप्ता परिवार के बीच प्रोपर्टी विवाद लम्बे समय से चल रहा है। हमले मे घायल कुसुम गुप्ता मामले को सुलह से निपटा रही थी। आज आरोपी गौरव गुप्ता अपनी चाची के घर पहुंचा और चाकू से चाची का गला रेतने लगा। इस दौरान कुसुम गुप्ता के पति आ गए और उन्होंने शोर मचा दिया जिससे गौरव भाग गया। बाद मे पुलिस को भी सूचना दी। कुसुम का इलाज एक निजी अस्पताल मे चल रहा है।