चलती स्कूटी बनी आग का गोला, महिला की सूझबूझ से बची युवक की जान – News Debate

चलती स्कूटी बनी आग का गोला, महिला की सूझबूझ से बची युवक की जान

हल्द्वानी(अंकुर सक्सेना) हल्द्वानी रुद्रपुर हाईवे मे आज एक स्कूटी आग के गोले मे तब्दील हो गयी। समय पर सड़क पर खड़ी एक महिला ने खतरा भांपते हुए स्कूटी सवार को रुकने और आग के बारे मे बताया तो युवक किसी तरह स्कूटी से उतर गया और खतरा टल गया।

मामला हल्द्वानी से रुद्रपुर हाईवे के गन्ना सेंटर के पास का है । जहां स्कूटी सवारी युवक रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था तभी अचानक स्कूटी में आग लग गई। जिसके बाद सड़क पर खड़ी महिला के द्वारा स्कूटी में आग लगने की घटना को नोटिस किया गया और तत्काल युवक को चिल्लाते हुए बताया गया। जिसके बाद युवक जल्दबाजी में स्कूटी से उतरा और फिर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही थी वक्त रहते युवक स्कूटी से उतर गया वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *