अतिवृष्टि प्रभावितों को तय सीमा मे वितरित की गयी आर्थिक सहायता:एसडीएम – News Debate

अतिवृष्टि प्रभावितों को तय सीमा मे वितरित की गयी आर्थिक सहायता:एसडीएम

श्रीनगर(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। तहसील थलीसैण क्षेत्रांतर्गत अतिवृष्टि के कारण प्रभावित 17 गांवों के ग्रामीणों को एसडीआरएफ के तहत तय समय के अंतर्गत 9 लाख 93 हजार 520 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है। लोनिवि, जल संस्थान, विकास विभाग, विद्युत विभाग व सिंचाई विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त योजनाओं के चिन्हिकरण की कार्यवाही पूरी कर ली गयी है।

उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपूर वर्मा ने बताया कि पिछले माह 31 जुलाई को प्रभावित कुल 17 गांवों में से 10 गांवों में आंशिक क्षति पर गृह अनुदान के रुप में 2 लाख 1 हजार 500 की धनराशि का वितरण, 04 गांवों में अनुग्रह अनुदान के रुप में 01 लाख 28 हजार 500 की धनराशी का वितरण, जैंती डांग गावं में अहेतुक सहायता के रुप में 01 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि का वितरण, 07 गावों में कृषि उपज की क्षति पर 05 लाख 38 हजार 520 रुपये की धनराशि का वितरण तय समय सीमा के अंतर्गत कर लिया गया है। इस प्रकार कुल 178 प्रभावितों को आर्थिक सहायता के साथ साथ दैनिक रुप से अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं।
उन्होने बताया कि विभागीय परिसम्पत्तियों में लोनिवि बैजरों के अंतर्गत थलीसैण -पीठसैण -बुंगीधार मोटर मार्ग पर हुई विभिन्न क्षतियों, जल संस्थान की 22 पेयजल योजनाएं, विकास विभाग की 9 योजनाएं व सिंचाई विभाग की 5 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र के प्रभावित समस्त गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *