चंदेश्वरवर नगर, चंद्रभागा क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों का किया सत्यापन
ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा चंदेश्वरवर नगर तथा चंद्रभागा क्षेत्र में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 72 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 07 लाख 20 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।