देहरादून। केदारनाथ मे सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक ने मोर्चा संभाल लिया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है, जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतारेगा। सुबह 9 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई-17 व चिनूक और छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं।
केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए शासन-प्रशासन जुटा हुआ है तो वहीं रेस्क्यू कार्यों में तेजी लाने के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है। लिंनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है। जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की खबर नहीं है। वहीं सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में केदारनाथ धाम से लिंनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल व मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।
यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए शासन-प्रशासन जुटा हुआ है तो वहीं रेस्क्यू कार्यों में तेजी लाने के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग में आये मलबे में ढूढ़ खोज जारी है। लापता लोगों की खोज को लेकर स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान शुरू किया गया है। सेना के जवानों ने सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी में अस्थाई पुलिया बनाई है। वहीं आज आपदा सचिव और गढ़वाल कमिश्नर क्षेत्र का जायजा लेंगे।