कांवड़ ड्यूटी जा रहे महिला दरोगा की एक्सीडेंट मे मौत,सिपाही घायल – News Debate

कांवड़ ड्यूटी जा रहे महिला दरोगा की एक्सीडेंट मे मौत,सिपाही घायल

देहरादून। कावड़ ड्यूटी मे हरिद्वार जा रहे महिला दरोगा की एक्सीडेंट मे मौत हो गयी, जबकि साथ मे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गयी।

हादसा अजबपुर फ्लाई ओवर के पास आज सुबह हुआ। हादसे की सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार मिली कि बड़कोट उत्तरकाशी थाने में तैनात महिला ASI कांता थापा तथा देहरादून के कैण्ट थाने में नियुक्त महिला कांस्टेबल शकुंतला, जिनकी कावड़ मेला ड्यूटी हरिद्वार लगी थी। दोनों महिला कर्मचारी शकुंतला की स्कूटी से ड्यूटी हेतु हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान अजबपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही प्राइवेट वोल्वो बस नंबर UK07 PA 6999 के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार दोनो महिला पुलिस कर्मी सड़क पर गिर गए तथा ASI कांता थापा का सिर बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसे मे कान्ता थापा पत्नी स्व0 बृजमोहन निवासी – वसुन्धरा विहार, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, उम्र 58 वर्ष हाल निवासी – आवासीय परिसर थाना कैन्ट की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कांस्टेबल शकुंतला को भी चोटे आई है, जिन्हें उपचार हेतु कनिष्क अस्पताल भिजवाया गया। मृतका कांता थापा के शव को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेसन अस्पताल भिजवाया गया है। घायल महिला कांस्टेबल शकुंतला का कनिष्क अस्पताल में उपचार चल रहा है डॉक्टरों द्वारा उनके दाहिने हाथ में फैक्चर होने की संभावना व्यक्त की गई है।

एसएसपी ने कनिष्क अस्पताल पहुंचकर जाना घायल आरक्षी का हाल

घायल महिला कांस्टेबल व उनके परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार का दिलाया भरोसा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कनिष्क अस्पताल जाकर महिला आरक्षी का उपचार कर रहे डाक्टरों से वार्ता कर उनसे उसके स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की , साथ ही उसे बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा घायल महिला आरक्षी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें व उनके परिजनों को बेहतर उपचार के लिये हर सम्भव सहायता प्रदान किये जाने का भरोसा दिलाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *