हल्द्वानी में सापों का कहर,18 लोगों को काटा,सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा इलाज – News Debate

हल्द्वानी में सापों का कहर,18 लोगों को काटा,सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा इलाज

हल्द्वानी (अंकुर सक्सेना) मानसून के मौसम में घर से निकलने या रात के अंधेरे में कमरे में आवाजाही खतरे से खाली नही है। क्योंकि बारिश के कारण इन दिनों सांप अपने बिलों से निकलकर बाहर आ रहे हैं। हल्द्वानी में सांप का कहर देखने को मिल रहा है

हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्रों में सांप ने 18 लोगों को काट दिया है। जिसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टरों की टीम सभी के इलाज में जुटी हुई है।

जलभराव के चलते सांप बिलों से निकल बाहर आ रहे हैं। बारिश शुरू होने से हर जगह जलभराव हो गया है। हर तरफ पानी भरने से बिल में रहने वाले सांप बाहर निकलने लगे हैं। बारिश शुरू होते ही वे जंगल छोड़कर लोगों में घरों में आ रहे हैं। इसके चलते अचानक सांप के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *