जंगल की आग पहुँची स्कूल,सामान जलकर हुआ खाक – News Debate

जंगल की आग पहुँची स्कूल,सामान जलकर हुआ खाक

जंगल की आग पहुँची स्कूल में,सामान जलकर हुआ खाक

हल्द्वानी(अंकुर सक्सेना) नैनीताल जिले के गरमपानी के पास बेतालघाट ब्लाक के बजेड़ी गांव में लगी आग तेज हवाओं के कारण राजकीय जूनियर हाई स्कूल तक पहुंच गई। आग ने देखते ही देखते स्कूल भवन को अपनी चपेट में लिया। जंगल की आग के कारण स्कूल के तीन कमरों में रखा सामान और कार्यालय में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्कूल में आग लगता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आग की जानकारी वन विभाग व पुलिस को दी। जिसके बाद सभी आग बुझाने में जुट गए। दोपहर साढ़े बारह बजे लगी आग को ग्रामीण पानी की सहायता से बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

खबर लिख जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। गनीमत रही है कि आजकल बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *