मोरी में बोलेरो कैंपर खाई मे गिरा, एक की मौत, 11 घायल

देहरादून। उत्तरकाशी के मोरी के निकट उजली कन्याशनि स्थान मे बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 11 लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ मोरी प्रभारी हेड कांस्टेबल जयप्रकाश रमोला के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि बोलेरो कैंपर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा था, जिसमें 12 लोग सवार थे। SDRF टीम द्वारा संयुक्त रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए 11 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *