कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। दुगड्डा में नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने के मौत हो गयी है। मृतक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुगड्डा पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप सिलगाड नदी में रविवार दोपहर 20 वर्षीय अभिषेक अपने मित्रों से साथ नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।