रामनगर। कॉर्बेट व रामनगर वन प्रभाग की सीमा पर रिंगोडा से 200 मीटर रामनगर की तरफ सड़क किनारे घास काट रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया जिसमें वह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बड़ी बहन तारा देवी वाघ से लड़कर अपनी छोटी को छीन लाई। रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में महिला का इलाज चल रहा है।
आज कॉर्बेट व रामनगर वनप्रभाग की सीमा पर रामनगर- गर्जिया नेशनल हाईवे309 मार्ग पर रिंगोडा से 200 मीटर रामनगर की तरफ एक टाइगर ने घास काट रही 40 वर्षीय महिला लीला देवी पत्नी कामदेव पर हमला कर दिया। जिसमें महिला के सीने पर ,कान पर गर्दन पर बाघ के नाखूनों के गंभीर निशान है। महिला का उपचार रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे तीन महिलाएं लीला देवी पत्नी कामदेव उम्र 40 वर्ष अपनी बड़ी बहन तारा देवी व एक अन्य सरस्वती देवी के साथ रिंगोड़ा के पास घास काट रही थी। इसी बीच बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया। बाघ लीला देवी को जंगल की ओर ले जाने लगा। इसी बीच बड़ी बहन तारा देवी ने होहल्ला करते हुए अपनी बहन को पकड़ लिया और बाघ से संघर्ष करते हुए अपनी बहन को बचा लिया। लीला देवी रामनगर के आमडंडा खत्ते की रहने वाली है।
रामनगर वन प्रभाग के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम की है जब तीन महिलाएं रिंगोना के पास घास काट रही थी तो बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना रामनगर वन प्रभाग के रिंगोड़ा ब्लॉक कक्ष संख्या दो, मार्ग के किनारे की है। महिला का उपचार रामदत्त जोशी चिकित्सालय में करवाया जा रहा है और महिला अभी खतरे से बाहर है।