साहनी बिल्डर आत्महत्या मामले मे बिजनेसमैन गुप्ता बंधु गिरफ्तार – News Debate

साहनी बिल्डर आत्महत्या मामले मे बिजनेसमैन गुप्ता बंधु गिरफ्तार

आज सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग से कूदकर बिल्डर साहनी ने की थी आत्महत्या

सुसाइड नोट मे लगाया था गुप्ता बंधुओं पर उत्पीड़न का आरोप

देहरादून।राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र में बिल्डर के आत्महत्या मामले मे पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर प्रताड़ित करने के आरोपी साउथ अफ्रीका के बिजनेसमैंन गुप्ता बंधुओं को गिरफ्तार किया है।

आज सुबह देहरादून के बड़े बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने निर्माणाधीन बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी देहरादून में ही पैसिफिक गोल्फ सोसाइटी में रहते थे। परिजन सतेंद्र सिंह साहनी को लेकर हॉस्पिटल भी गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतेंद्र सिंह साहनी के पास एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए साउथ अफ्रीका के बड़े बिजनेसमैन गुप्ता बंधुओं को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना को लेकर मृतक के पुत्र रणवीर सिंह साहनी ने थाना राजपुर में लिखित तहरीर व मृतक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट दिया है। रणवीर साहनी ने तहरीर में बताया है कि अजय कुमार गुप्ता (पुत्र शिव गुप्ता, निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) व अनिल कुमार गुप्ता (पुत्र श्याम लाल गुप्ता, निवासी देहरादून) उनके पिता सतेंद्र सिंह साहनी को डरा-धमका व ब्लैकमेल कर रहे थे। इस संबंध में उनके पिता ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस को पहले दिया था। इसके अलावा अजय कुमार गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता ने सहारनपुर पुलिस को उनके पिता के खिलाफ झूठी शिकायत दी थी। गुप्ता बंधु उनकी दोनों कंपनियां उनके नाम पर करने या उन्हें व उनके दामाद को झूठे केस में जेल भेजने की लगातार धमकी दे रहे थे

सतेंद्र सिंह साहनी की कुछ प्रोजक्ट्स को लेकर इनकी अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता के साथ डील चल रही थी, जिसमें अनावश्यक रूप में उनपर दबाव डाला जा रहा था। इस संबंध में सतेंद्र साहनी ने कुछ दिन पहले भी पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसकी जांच एसपी सिटी कर रहे थे। प्रार्थना पत्र और सुसाइड नोट में भी यह भी बताया गया कि दवाब देकर जेल भिजवाने की धमकी देकर इन पर लगातार दवाब डाला जा रहा था और ज्यादा प्रॉफिट की डिमांड की जा रही थी। गुप्ता बंधुओं और साहनी के बीच डील कराने मे एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आ रहा है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सतेंद्र सिंह साहनी के दोस्तों, अन्य पार्टनर्स व परिजनों के माध्यम से जो जानकारी सामने आई है उनके आधार पर अजय और अनिल गुप्ता की गिरफ्तारी आज की गई है। दोनों को कल (25 मई) न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभी जांच प्राथमिक आधार पर शुरू की गई है। मामले की जांच में आगे अगर अन्य लोगों के नाम भी सामने आते हैं तो जांच उन तक भी पहुंचेगी। प्राइमरी एविडेंस के आधार पर दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामले मे 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *