यात्री ने बैग खोने तथा ढाई लाख रू0 की नकदी होने की पुलिस को दी थी सूचना
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बैग को बरामद कर महिला के पति को किया सुपुर्द
देहरादून। पुलिस ने यात्रा मे आयी महिला के बैग और लाखों की नकदी को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला और परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रसंसा की है।
आज चारधाम यात्री सौम्या राय, निवासी 120 रिजेंट पैलेश, रिजेंट पार्क, कोलकाता पश्चिम बंगाल ने बस अड्डा चौकी ऋषिकेश में आकर बताया कि उनका काले रंग का हैंड बैग, जिसमे कुछ सामान और 2.50 लाख रुपए नगद रखे है, कहीं छूट/खो गया है, जो काफी तलाश करने के बाद भी नही मिल रहा है। महिला द्वारा बताया कि यात्रा के लिए लाए हुए सभी पैसे उनके द्वारा उसी बैग में रखे थे, उनके द्वारा बैग को ढूढ़ने के लिये पुलिस से मदद मांगी गयी।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी बस अड्डा द्वारा रजिस्ट्रेशन काउंटर पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को घटना से अवगत कराया गया, जिनके द्वारा बस अड्डे व आसपास के क्षेत्र में उक्त बैग की खोजबीन करते हुए उक्त बैग को तलाश कर महिला यात्री सौम्या राय को सुपुर्द किया गया। बैग के सकुशल वापस मिलने पर सौम्या राय द्वारा दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।