जेल मे बन्द दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत – News Debate

जेल मे बन्द दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले मे जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक अग्रिम जमानत दी है। केजरीवाल अब आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर सकेंगे।

जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की खंडपीठ ने फैसला  सुनाते हुए कहा कि हमें कोई समान लाइन नहीं खींचनी चाहिए। उन्हें मार्च में गिरफ़्तार किया गया था और गिरफ़्तारी पहले या बाद में भी हो सकती थी। अब 21 दिन इधर-उधर से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 2 जून को अरविंद केजरीवाल सरेंडर करेंगे। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया है।

गौरतलब है कि ईडी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आगामी लोकसभा चुनाव मे प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के सुझाव का जोरदार विरोध किया था। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पहले उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद शीर्ष अदालत के समक्ष वर्तमान अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *