देहरादून। नाबालिक लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना क्लेमेंटटाउन मे शुक्रवार को वादनी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री 17 के साथ एक आरोपी निखिल चोपड़ा द्वारा होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर अवैध संबंध बनाने के संबंध में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना के क्लेमेंटटाउन में तत्काल मु0अ0सं0 – 49/24 धारा 328/376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।पुलिस द्वारा आज आरोपी निखिल चोपड़ा पुत्र प्रवीन चोपड़ा निवासी चमन विहार फेस 2, निरंजनपुर, थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून, उम्र 24 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।