गहरी खाई में गिरी कार, चालक सहित सभी सवारियों की दुर्घटना में हुई मौत – News Debate

गहरी खाई में गिरी कार, चालक सहित सभी सवारियों की दुर्घटना में हुई मौत

देर रात हुई घटना, 4 शव बरामद

बागेश्वर(गोविंद मेहता) बागेश्वर से आज बुरी खबर आयी है। शनिवार देर रात एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में गिर गयी। वही देर रात हुई दुर्घटना का पता देरी से पता लगने से घायलों को रेस्क्यू नही किया जा सका। रात्रि में किसी भी व्यक्ति को घटना का पता नही चल पाया, ऐसे में दुर्घटना कब घटी इसे लेकर जानकारी नही है।

सुबह लगभग साढ़े चार बजे करीब इसकी सूचना 108 को मिली जिसके वाद एफएसओ गोपाल सिंह रावत तत्काल अपनी टीम के साथ घटना स्थल को रवाना हुए। जहाँ रेस्क्यू के दौरान ऑल्टो कार में सवार चार यात्री घटना स्थल पर मृत मिले। सभी शवों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल लाया गया, वही घटना के बाद पुलिस मृतको के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है। देर रात हुई दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के बारे में मृतकों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नही मिल पा रही है।

एफएसओ गोपाल सिंह रावत ने बताया कि कार संख्या डीएल -2सी- एएम0869 कार देर रात्रि सड़क से पहाड़ी से तीन सौ मीटर दूर पास में नदी में गिर गई, जिसमें कार सवार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है।सभी शवों को रेस्क्यू किया जा रहा है।अभी मृतकों के बारे में कोई जानकारी नही मिल पा रही है। घटनास्थल से रेस्क्यू टीम द्वारा शवों को सड़क तक लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।  कोतवाल कैलाश नेगी भी सूचना के बाद मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों के बारे मे अभी कोई जानकारी नही मिल पा रही है।जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *