देहरादून। विधानसभा सचिवालय में लिपिक पद पर नियुक्ति हेतु एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सुरक्षा अधिकारी ने फर्जी नियुक्ति पत्र के संबंध में थाना नेहरुकोलोनी ने मुकदमा दर्ज किया है।
प्रदीप कुमार, सुरक्षाधिकारी विधानसभा सचिवालय द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी मे दी लिखित तहरीर मे बताया कि सोशल मीडिय/ व्हाट्सएप पर देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र भूपेंद्र सिंह नेगी निवासी 318 नेहरू ग्राम, रेलवे स्टेशन के पास, ऋषिकेश उत्तराखंड को लिपिक पद पर नियुक्ति हेतु उपसचिव कविंद्र सिंह द्वारा हस्ताक्षर किया गया। एक कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र प्रसारित किया जा रहा है। जबकि विधानसभा सचिवालय उत्तराखंड में कविंद्र सिंह नाम से कोई भी व्यक्ति उप सचिव पद पर कार्यरत नहीं है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी मे मुकदमा दर्ज किया गया है।