डीआइजी ने किया रूद्रप्रयाग दौरा, हत्या का आरोपी सिपाही गिरफ्तार – News Debate

डीआइजी ने किया रूद्रप्रयाग दौरा, हत्या का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

देहरादून। सोन प्रयाग थाने में पीआरडी जवान के साथ मारपीट के बाद मौत के मामले मे आरोपी सिपाही के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीआरडी जवानो में आक्रोश को देखते हुए डीआईजी गढ़वाल के एस नगन्याल भी रुद्रपयाग पहुचे। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था चाक चौबन्द रखने तथा कार्यालयी शाखाओं का निरीक्षण किया।
रुद्रप्रयाग पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड श्री करन सिंह नगन्याल द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी कार्यालयी शाखाओं में नियुक्त कार्मिकों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली गयी। सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ कार्मिकों का आपसी कार्य वितरण कर कार्यालयी कार्यों का सही ढंग से निर्वहन करें। वर्तमान समय में मांगी जाने वाली सूचनाओं को समय से उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधान लिपिक शाखा के आकस्मिक निरीक्षण अवसर पर कार्मिकों के सेवाभिलेखों को सही ढंग से अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कार्यालयी कार्यों की गोपनीयता का भी ध्यान रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
गौरतलब है कि 8 जून को सोन प्रयाग थाने में सिपाही और पीआरडी जवान की मामूली बहस हो गई थी जिसमें सिपाही ने पीआरडी जवान को हेलमेट मार दिया था जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। बाद में हायर सेंटर मे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पीआरडी जवान अक्रोशित थे और सिपाही की गिरफ्तारी की माँग कर रहे थे। आरोप है की सिपाही उस समय भी शराब के नशे मे था और इससे पूर्व भी जवानो के साथ मारपीट कर चुका था। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *