यूटिलिटी खाई में गिरी,5 की मौत,3 घायल – News Debate

यूटिलिटी खाई में गिरी,5 की मौत,3 घायल

टिहरी। टिहरी जिले के घनसाली- घुत्तू मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी के खाई में गिरने से उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घयलो को निकट के अस्पताल पिल्खी मे भर्ती कराया गया है।
घुत्तू घनसाली मार्ग पर पौखार के पास यह हादसा हुआ। हादसे की वजह ओवरलोडिंग बताई जा रही है। 5 सवारियों की क्षमता वाले वाहन में 8 सवारियां बैठी थी। दोपहर में वाहन सौड़ जा रहा था।
मृतकों में लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्राह्मी दत्त निवासी ग्राम सौड़ 66 वर्ष, प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र 44 वर्ष, गुणानंद पूर्व प्रधान पुत्र चिंतामणि उम्र 65 वर्ष,बिहारी लाल पुत्र श्योला लाल उम्र लगभग 65 वर्ष,श्रीमती हेमा देवी पत्नी चंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष।
घायलों में विजय राम पुत्र केबल राम निवासी ग्राम सौड़, राजेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम सौड़,चालक बचन सिंह निवासी ग्राम बुटवा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *