चारा पत्ती लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में उपचार जारी – News Debate

चारा पत्ती लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में उपचार जारी

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में चारापत्ती लेने के लिए गई एक महिला पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार के हमले में बुरी तरह घायल महिला को उपचार हेतु बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग दस बजे आमसौड़ निवासी नीलम देवी धर्मपत्नी भारत अग्रवाल गाँव की अन्य महिलाओं के साथ गाँव के निकट जंगल में पशुओं के लिए चारापत्ती लेने गयी थी। चारापत्ती काटते समय पास ही घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक नीलम देवी पर हमला कर दिया। नीलम देवी के चिल्लाने की आवाज सुनकर चारापत्ती काट रही साथी महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर गुलदार वहां से झाड़ियों में भाग गया। गुलदार के हमले में नीलम देवी बुरी तरह से घायल हो गई। महिलाओं की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व वन कर्मियों द्वारा घायल को उपचार हेतु बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायल महिला का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *