देहरादून। विगत दिवस कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजावाण तथा पुरोला के पूर्व विधायक माल चंद ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली।
पार्टी मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्ह पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कबीना मंत्री सुबोध उनियाल तथा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।