वन कर्मी की रहस्यमयी मौत, गोली लगने की आशंका, आवास मे मिला शव – News Debate

वन कर्मी की रहस्यमयी मौत, गोली लगने की आशंका, आवास मे मिला शव

 हल्द्वानी। वन प्रभाग में तैनात एक वन बीट अधिकारी की संदिग्ध हालत में शव मिला है। वनकर्मी का शव उसके सरकारी आवास से बरामद हुआ है। मौत की वजह तमंचे से निकली गोली बतायी जा रही है। घटना के बाद न विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वन बीट अधिकारी के शव को उनके सरकारी आवास से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक वन कर्मी नैनीताल जिले के चोरगलिया का रहने वाला है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी रेंज के कलोनिया चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी (35) का शव आज सुबह कलोनिया स्थित सरकारी आवास में मिला। हरीश चंद्र जोशी अविवाहित थे। उनका अप्रैल में विवाह होना था। बताया गया कि गोली लगने से उनकी मौत हो गई। गोली खुद चलाई या किसी ओर ने इसका अभी पता नहीं चल सका है।

 मौत की खबर लगने से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। घटना के बाद वन अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। वन कर्मी की मौत से विभागीय कर्मचारियों में भी शोक की लहर है। वहीं पुलिस गोली की वजह तलाशने के लिए तफ्तीश मे जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *