हल्द्वानी। किराये के मकान से देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो महिला तथा दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक युवती को भी पुलिस द्वारा इस छापेमारी में रेस्क्यू किया है। पुलिस पूछताछ सेक्स रैकेट की संचालिका तानिया शेख ने बताया कि कलावती कॉलोनी के निवासी प्रवीण कुमार का घर उसने 12,000 रूपये हर महीने हिसाब से किराये में लिया था। जिसमें वह सैक्स रैकेट का धंधा चलाती थी। देह व्यापार का धंधा चलाने वाली तानिया शेख को शरीफा बेगम देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराती थी।
पुलिस ने देह व्यापार की संचालिका तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी, शरीफा बेगम पत्नी अली हैदर उम्र 25 वर्ष निवासी तेजपुर पोस्ट कोटा मुनि जिला इसाबेल थाना करीमगंज आसाम हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी, सकलेन शेख पुत्र नवीरेल शेख उम्र 23 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी और फैजल खान पुत्र तस्लीम अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी नई बस्ती काठगोदाम को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज किया है। इस दौरान सामने आया कि देह व्यापार की संचालिका तान्या शेख, शरीफा बेगम और फैसल खान के विरुद्ध पूर्व में थाना मुखानी में पहले भी मामले दर्ज है। वहीं मकान मालिक प्रवीण कुमार का किरायेदार का सत्यापन न करने पर 5000 रूपये का चालान किया गया है।