अवैध संबंधों के चलते हुई प्रकाश की हत्या, हिंसा मे मौत का रंग देने की हुई कोशिश

हल्द्वानी/देहरादून। हल्द्वानी के वनभूलपुरा मे हुई हिंसा मे विहार के युवक प्रकाश की हत्या से परदा उठ गया है। अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या को हिंसा मे मौत का रंग देने की कोशिश की गयी थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

8 फरवरी को हुई हिंसा मे बिहार के प्रकाश का शव बनभूलपुरा हिंसा प्रभावित इलाके में मिला था। लिहाजा प्रकाश की मौत को हिंसा से जोड़कर देखा गया। मगर यहाँ हिंसा के एक हफ्ते बाद मामला कुछ और निकला है। पुलिस तफ्तीश मे मामला अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या का निकला। मोबाइल काल के आधार पर पुलिस पड़ताल मे रहस्य खुल गया।

पुलिस के अनुसार प्रकाश का पुलिस के जवान की पत्नी के साथ अवैध संबंध था जिससे वह ब्लैकमेल कर रहा था और पैसे की डिमांड भी कर रहा था। ऐसे में पुलिस के जवान ने दंगे की आड़ में प्रकाश को ठिकाने लगा दिया और उसके शव को हिंसा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में लाकर छोड़ दिया। प्रकाश को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी।

कांस्टेबल की पत्नी से लगातार पैसे की डिमांड करने से बाद आरोपी ने कांस्टेबल को भी फोन पर पैसे की डिमांड की। इस दौरान उसकी पत्नी ने भी सारी सच्चाई उगल दी। इसके बाद प्रकाश की हत्या की योजना तैयार की गयी। कांस्टेबल की पत्नी के फोन पर ही मृतक प्रकाश दंगे वाले दिन हल्द्वानी पहुंचा था और वह सितारगंज में किसी व्यक्ति के संपर्क में था। उस व्यक्ति ने हल्द्वानी में मृतक प्रकाश से मुलाक़ात की। उसके बाद प्रकाश तीन लोंगो के साथ गौलापार गया, जहाँ जहाँ गोली मारकर प्रकाश की हत्या कर दी गयी।

हत्याकांड में पुलिस का जवान, जवान की पत्नी, जवान का साला, साले के दोस्त शामिल है। चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस जवान की पत्नी फरार है। इस हत्या में अभियुक्त का0 बीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व.रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम आलावृद्धि पो०औ० नागवा नाथ थाना खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर, सूरज बाईन पुत्र पवित्र बाईन निवासी शक्तिफार्म नं0-1, बैकुण्ठ नगर थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर , प्रेम सिंह पुत्र स्व. रविशंकर सिंह निवासी ढौराडाम थाना किच्छा जिला ऊधम सिह नगर , नईम खान उर्फ बबलू पुत्र स्व. नसीम खान निवासी इन्द्रानगर पश्चिमी वार्ड नं014 उजालानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल व प्रियंका पत्नी बीरेन्द्र नि० ग्राम आलावृद्धि पो०औ० नागवा नाथ थाना खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर जो कि फरार है।

बीरेन्द्र व उसके साथियो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।  बीरेन्द्र की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मय जिन्दा 4 कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *