देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज चकराता के लोखंडी में जाड़े की पहली बर्फबारी हो गयी। सीजन की पहली बर्फबारी से व्यवसायियों, किसानों के चहरे खिल गए हैं।
लंबे समय बाद हुई इस बर्फबारी से पर्यटकों में काफी हर्ष है, जो पर्यटक चकराता पहुंचे हैं वह बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। इसी तरह स्थानीय लोग भी पहली बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में हर्ष का वातावरण है। बर्फबारी से फलों तथा फसलों दोनों को लाभ होगा। जिसका लाभ किसानों को मिलेगा लेकिन आवागमन और अन्य क्षेत्रों में समस्याएं हो सकती हैं फिर भी इस पहली बर्फबारी से प्रसन्नता का वातावरण है और लोग इस बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं।
मौसम विभाग ने आज बारिश और बर्फबारी की घोषणा की थी। हालांकि आज देहरादून और मसूरी मे भी सुबह से बादल रहे। दोपहर मे धूप और बादलों की आँख मिचोली चलती रही। शाम तक देहरादून के आसपास मसूरी मे ठंडक बढ़ गयी। वहीं आज केदारनाथ, बद्रीनाथ और तुंगनाथ मे भी बर्फबारी की खबर है।
