वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत भाजपा मे शामिल – News Debate

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत भाजपा मे शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कोटद्वार शैलेंद्र रावत भाजपा मे शामिल हो गए है। आज शैलेंद्र रावत समर्थकों सहित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पार्टी मे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

रावत वर्ष 2007 मे भाजपा के टिकट पर कोटद्वार से विधायक बने थे। इसके बाद वह 2016 मे कांग्रेस के टिकट पर यमकेश्वर से चुनाव लड़े तथा 2022 का चुनाव भी उन्होंने यमकेश्वर से लड़ा।

भाजपा पृष्ठभूमि के रहे शैलेंद्र रावत पूर्व मे ब्लॉक प्रमुख भी रहे है। अपनी वापसी पर उन्होंने कहा कि उनका शरीर कांग्रेस मे था और आत्मा भाजपा मे थी। उनके साथ सेकडों समर्थक भी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *