राज्य का गौरव सृष्टि को एसजीआरआर विवि ने किया सम्मानित,51 हजार का चेक सौंपा – News Debate

राज्य का गौरव सृष्टि को एसजीआरआर विवि ने किया सम्मानित,51 हजार का चेक सौंपा

देहरादून। एकल नृत्य मे नासिक महाराष्ट्र मे आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव मे प्रथम पुरस्कार लेकर राज्य का गौरव बढ़ाने वाली सृष्टि भारद्वाज को एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेन्द्र दास  महाराज ने सृष्टि को सम्मानित किया।

सृष्टि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा है और श्री दरबार साहिब ने इसे विवि के लिए गौरव बताते हुए विवि मे आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। अपने पिता के साथ सृष्टि ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और महंत देवेन्द्र दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री दरबार साहिब में महंत देवेन्द दास महाराज से रूबरू होते हुए सृष्टि ने युवा महोत्सव के संस्मरण सांझा किए।  उन्होने कुमाऊनी गीत घसियारी पर दी गई अपनी प्रस्तुति के पीछे के संदेश व भावों को भी समझाया। सृष्टि ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में वर्ष 2017 से 2021 में बी.एससी. एग्रीकल्चर एवम् वर्ष 2023 में एम.एससी. एग्रोनाॅमी की पढ़ाई पूरी की है। सम्मान समारोह में सृष्टि भारद्वाज को 51,000/- रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) का चेक एवम् श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

गौरतलब है की सृष्टि के राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिलने पर घर परिवार सहित क्षेत्र मे उत्साह का माहौल है। सृष्टि के पिता पूर्व सैनिक तथा मां गृहणी है। उनका कहना है कि सृष्टि ने जिस तरह राज्य का नाम रोशन किया उससे उनकी खुशी कई गुना बढ़ गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *