घात लगाये बैठा गुलदार अधेड़ को खींचकर ले गया, दर्दनाक मौत – News Debate

घात लगाये बैठा गुलदार अधेड़ को खींचकर ले गया, दर्दनाक मौत

देहरादून। पर्वतीय क्षेत्रों मे हिंसक वन्य जीवों के हमले नही रुक रहे हैं। इडवालस्यूँ के कमन्द गांव निवासी मोहन चंद को गुलदार द्वारा हमला कर मार डालने का मामला सामने आया है। इससे पहले क्षेत्र मे इस तह की 5 मामले सामने आ चुके है।

जानकारी के मुताबिक, पौड़ी ब्लॉक के कमंद गांव निवासी 58 वर्षीय मोहन चंद्र मलासी शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे गांव के पास खेतों में गायों के लिए चारा-पत्ती लेने गए थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाशी के दौरान उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि गुलदार ने मोहन चंद्र मलासी पर उस समय हमला किया, जब वे खेतों में अकेले गए हुए थे। गुलदार मोहन चंद को खींच कर झाड़ियों की ओर ले गया। लोगों का शोर सुनकर वह भाग गया।

मोहन चंद्र मलासी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत दोनों का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, गुलदार को पकड़ने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीण क्षेत्रों मे गुलदार की दहशत का आलम यह है कि शाम ढलते ही गांवों में डर का माहौल बन जाता है और अब खेतों व जंगलों की ओर जाना भी जोखिम भरा हो गया है। उधर, घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन विभाग ने संभावित क्षेत्रों मे पिंजरे लगाने की बात की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *