देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों मे जुटी कांग्रेस ने पछुवादून मे सक्रियता बढ़ा दी है।
जानकारी देते हुए बताया कि आज आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तिलक भवन विकासनगर में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के समन्वयक, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी पूर्ण कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पछवादून जिलाध्यक्ष, कांग्रेस लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल, पछुवादून जिले के वरिष्ठ नेतागणों, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, नगर व ब्लाक अध्यक्षों की मौजूदगी मे बैठक आहुत की गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिद्धांत पर काम कर रही है तो भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन- जन तक पहुचाने के लिए कांग्रेस एकजुट है। धर्म की आड़ लेकर भाजप सरकारे अपनी नाकामिया छुपाने का काम कर रही है । हर बूथ पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ रहे है । लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में जनादेश होगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूत कर रही है। कार्यकर्ता आमजन के बीच जनमुद्दों को उठा रहे हैं। बैठक और चौपाल के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर घर-घर जाकर दस्तक देकर कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं। भाजपा ने समाज में नफरत फैलाने और लोगों को बांटने का काम किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता आपसी भाईचारे का संदेश देकर देश की एकता को मजबूत बना रहे हैं।
पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल ने कहा कि पहले से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी करेगी। 10 साल से बीजेपी की सरकार केंद्र में है और उसके रिपोर्ट कार्ड के आधार पर उनके परफॉर्मेंस को दिखाते हुए जनता के बीच में जाएंगे। भाजपा सरकार जनता को बरगला कर सरकार तो बना लेती है पर जनता के दुख कि भागी कभी नहीं बनी। किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा किसानो की मृत्यु हुई परन्तु सरकार सदन में कहती है कि कृषि आंदोलन के दौरान किसानों की मौत का रिकॉर्ड उसके पास नहीं है । इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है ।
लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी मानसिकता की समर्थक है। महिला उत्पीड़न, बलात्कार, हिंसा को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है। भाजपा सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह से फेल है। बढ़ती महंगाई से आधी आबादी पर खराब असर पड़ा है। महिलाओं को सम्मान और प्रतिनिधित्व दिलाने में जो नीतिगत फैसले कांग्रेस सरकार में लिए गए थे उसे भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया।
बैठक में प्रदेश सचिव विकास शर्मा ब्लाक अध्यक्ष अभिनव कुमार, विकासनगर शहर अध्यक्ष कितेश जैसवाल, हरबर्टपुर शहर अध्यक्ष आशीष पुण्डीर, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर, पीसीसी सदस्य संजय जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष यामिन अंसारी, जिला पंचायत सदस्य धीरज बाबी नौटियाल, अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ट कांग्रेस अशोक नेगी, ब्लाक अध्यक्ष सहसपुर अमित पंवार, पूर्व अध्यक्ष न०प० विकासनगर नीरज अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष न०प० हरबर्टपुर बिना शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सेवा दल भास्कर चुग, सभासद शम्मी प्रकाश, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल (पछवादून) विजय कुमार, सभासद पम्मी देवी, डाकपत्थर अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, रेशमा अंसारी, अनुपम कपिल, राणिप शर्मा, संदीप भटनागर, इलम चन्द मुल्तानी, फुरकान, बिना चौहान (प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस), भुवन चन्द पन्त (अध्यक्ष सेवा दल, विकासनगर ) , नीलम थापा, हरमान, कांता देवी, विजय राम कुकरेती, जीतेन्द्र नेगी, मनोज रावत, अमित गुप्ता, महेश, संजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।